सीईआईआर पोर्टल पर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए झज्जर साइबर सैल ने ढूंढ निकालें लोगों के गुम हुए पांच लाखों रुपयों के मोबाइल फोन
शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन की मौजूदगी में सौंपे गए असल मालिकों को उनके मोबाइल फोन

झज्जर 12 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस का साइबर सैल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रहे है, वहीं जिला की साइबर सैल की टीम ने गहनता से छानबीन की कार्रवाई करके महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर आमजन के गुमशुदा हुए अनेक मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा- निर्देश अनुसार साइबर सुरक्षा शाखा झज्जर ने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों पर गहनता से छानबीन करते हुए मोबाइल फोनों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। साइबर सुरक्षा शाखा द्वारा 27 गुमशुदा मोबाइल फोन को बीते 03माह में बरामद किया गया है। विभिन्न स्थानों से बरामद किए गए मोबाइल फोन शुक्रवार को पुलिस उपयुक्त कार्यालय में डॉक्टर अर्पित जैन की मुख्य मौजूदगी में साइबर सैल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र द्वारा असल मालिकों को सौपे गए। गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ कर जिन व्यक्तियों को सौंपे गए उनमें विनोद, निशांत, हिमांशी, मनजीत, भारती, संतोष ,जितेंद्र, महासिंह, अमित, कैलाश देवी, रामकुमार, नवनीत, अमन, रामकरण, विनोद, पवन, रुचि, संदीप, विपिन व अन्य शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि झज्जर पुलिस की साइबर शाखा को मोबाईल फोन गुम होने की शिकायतें सीईआईआर पोर्टल पर मिली थी। गुमशुदा मोवाइल फोन को उनके असल मालिकों को सौंपने के संबंध में साइबर सुरक्षा शाखा को विशेष रूप से गहन कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। साइबर सुरक्षा शाखा की अलग-अलग टीमों द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनों पर गहनता से जांच करते हुए 27 मोबाईल फोन की बरामदगी की गई है। जिनमें से शुक्रवार को साइबर शाखा द्वारा अभी तक कुल 19मोबाइल फोन असल मालिकों को सौपे जा चुके है। बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कीमत करीव पांच लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन गुमशुदगी की शिकायतों पर साइबर सेल की टीमों द्वारा आईईएमआई नंबर द्वारा मोबाइल फोन में इस्तेमाल किए गये सिम की सहायता से गुमशुदा मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया गया। जिससे गुमशुदा उपरोक्त मोवाइल फोन की बरामदगी संभव हो सकी। पुलिस के स्तर पर इस प्रकार की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गुमशुदा फोन बरामदगी में साइबर सेल मे तैनात मुख्य सिपाही विकर्ण, सिपाही संजीव, सिपाही विवेक द्वारा विशेष रूप से कार्यवाही अमल में लाई गई।