सेफ स्कूल पॉलिसी के तहत यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
झज्जर 12 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी और सरकार के द्वारा जारी निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को झज्जर पुलिस द्वारा जिले भर में एक विशेष अभियान चला कर स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 36 वाहन चालकों के चालान किए गए। जिस संबंध में यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए स्कूल बसों में यातायात के नियमों का पालन न किए जाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 36 वाहन चालकों के चालान किए गए। कनीना जिला महेंद्रगढ़ जैसी कोई घटना हमारे जिले में ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी है। इस दौरान खुद यातायात पर्यवेक्षक अधिकारी ने वाहनों की जांच करते हुए सभी के दस्तावेज चेक किया, आवश्यकता से अधिक बच्चे बैठे मिलने पर उनके चालान किए गए, वहां चालको व हेल्पर के एड्रेस में न मिलने पर, बस में सीसीटीवी कैमरे ना लगे होने आदि मापदंडों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चालान किए गए हैं ।उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। चालक-परिचालक की वर्दी होनी चाहिए, महिला सहायक का होना जरूरी है, नंबर प्लेट ठीक होनी चाहिए। पूरे दस्तावेज और प्राथमिक चिकित्सा पेटी व उसके अंदर पूरा सामान होना चाहिए। बस की लाइटें ठीक काम करनी चाहिए। बस के आगे व पिछे रिफ्लेक्टर टेप लगी होनी चाहिए। स्कूल बसों के पिछे आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर लिखे होने चाहिए। ऐसा न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।