निर्धारित नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर स्कूल बसों के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही
सुरक्षित स्कूल वाहन संचालन व सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने को लेकर झज्जर पुलिस ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान
झज्जर 12 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
स्कूल बसों द्वारा स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के मध्येनजर झज्जर जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा विशेष रुप से कड़ी निगाह रखी जा रही है। झज्जर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को लेकर विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सड़क दुर्घटना को रोकने व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के मद्देनजर झज्जर पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों की पालना को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। झज्जर जिला में सड़क सुरक्षा नियमों की पालना व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन करने को लेकर चलाए गग अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला झज्जर में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की पालना के लिए चलाए गए अभियान के तहत स्कूल बसों के चालक व परिचालक के लिए जारी किये गये निर्देशो की पालना करने बारे अवगत करवाया जा रहा है। झज्जर जिला में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों की पालना को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी बारे विस्तृत चर्चा की गई। स्कूल बसों के चालकों व परिचालकों के साथ ही स्कूल के बच्चो व अन्य मौजूद स्कूल अध्यापकों को भी ट्रैफिक नियमों बारें अवगत करवाया गया। बच्चों व स्कूल स्टाफ को स्कूल बसों के संचालन में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने का उद्देश्य स्कूली बच्चे सकुशल स्कूल में आ व जा सकें। स्कूल के बच्चों का घर से स्कूल और स्कूल से घर वापसी के सकुशल आवागमन के संबंध में स्कूल संचालकों तथा स्कूल बस के चालक व परिचालकों के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर जारी निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को झज्जर पुलिस द्वारा जिले भर में एक विशेष अभियान चला कर स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान निर्धारित नियमों की अवहेलना तथा अनियमितता पाए जाने पर 36 वाहन चालकों के चालान किए गए। यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए स्कूल बसों में यातायात के नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 36 वाहन चालकों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि कनीना जिला महेंद्रगढ़ जैसी कोई घटना झज्जर जिला में ना हो इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। विशेष अभियान के दौरान स्वम् यातायात पर्यवेक्षक अधिकारी ने वाहनों की जांच करते हुए सभी के दस्तावेज चेक किए, निर्धारित नियमों की अवहेलना करते पाए जाने वाले वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमो के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।