थ्री व्हीलर में अवैध शराब ले जाता एक आरोपी काबू , आरोपी से अवैध देशी शराब की 54 पेटी बरामद

बहादुरगढ़ 11 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा अवैध शराब कि तस्करी पर नकेल कसने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी आसौदा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी शराब की 54 पेटियो के साथ काबू करने में सफलता हासिल की मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी आसौदा सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि चौकी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हरे रंग के थ्री व्हीलर में अवैध शराब लेकर खरखौदा की तरफ से आ रहा है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए चौकी में तैनात मुख्य सिपाही अश्विंदर की पुलिस टीम द्वारा हुड्डा नहर पुल के पास नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जाने लगा। कुछ समय बाद मिली सूचना के अनुसार एक हरे रंग का थ्री व्हीलर आता दिखाई दिया जिसे पुलिस पार्टी ने रूकने का इशारा किया तो चालक द्वारा थ्री व्हीलर को भगाने की कोशिश की जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया और थ्री व्हीलर को चेक किया तो उसमें अवैध देशी शराब की 54 पेटिया बरामद हुई अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल निवासी सुलेमान नगर दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में अपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।