दिल्ली ब्रेकिंग*

*बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ का बयान*

*दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ओमप्रकाश धनखड़ ने साधा निशाना*

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर जो कार्रवाई चल रही है आज हाईकोर्ट के आदेशों से साफ हो गया है वह कार्रवाई सही कारणों से है

अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में गए थे कि उनको गलत गिरफ्तार किया गया, गलत रिमांड पर लिया गया, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी और रिमांड को सही ठहराया है

हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि नेता और साधारण आदमी के साथ अलग-अलग व्यवहार नहीं कर सकते

कोर्ट ने साफ कर दिया है की जांच की दिशा अपने हिसाब से चलेगी

*आज हाई कोर्ट का निर्णय बड़ा महत्वपूर्ण है, अब अरविंद केजरीवाल को अपनी गलती मान लेनी चाहिए*

*अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार नहीं चला सकते ,अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए जेल से सरकार नहीं चल सकती – ओमप्रकाश धनखड़*

आम आदमी पार्टी की झूठ सबके सामने आ चुकी है

यह साफ हो चुका है कि यह सब भ्रष्ट है और भ्रष्टाचार की वजह से हिरासत में है

दिल्ली की जनता इनकी शब्दों की चालबाजियों को समझ चुकी है

साफ हो गया कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट है, आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्ट है – ओमप्रकाश धनखड़