नाबालिक बच्ची का अपहरण करने कि कोशिश करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर 09 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
आपराधिक किस्म के मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा थाना बेरी के एरिया में एक नाबालिक बच्ची का अपहरण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी बेरी सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि दो लड़कों ने एक नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर उसका अपहरण करने की कोशिश की है जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में अपराधिक मामला दर्ज करके चौकी मे तैनात सहायक उप निरीक्षक जयपान सिंह की पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलने के कुछ घंटो में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान दीपक व विकास निवासी बेरी के तौर पर की गई पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।