फ्लैट से आभूषण व नगदी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
साल्हावास 09 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा थाना साल्हावास के एरिया में बने फ्लैट से आभूषण व नगदी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झज्जर कोर्ट से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि दीपांजन बसु निवासी कोलकाता हाल जेपीएल टाउनशिप खानपुर ने शिकायत देते हुए बताया कि वह जेपीएल में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है और घटना के समय वह अपने घर गया हुआ था। 15 अगस्त 2023 को उसको सूचना मिली कि आपके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है और अन्य कई फ्लैटों में भी चोरी हुई है। जिस सूचना पर मैंने फ्लैट में आकर चेक किया तो पाया की अलमारी में रखे आभूषण,नगदी व अन्य सामान कोई नाम ना पता मालूम व्यक्ति ताला तोड़कर चोरी करके ले गया है जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही निरंजन कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को झज्जर कोर्ट से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान कपिल जैन निवासी बोरी मध्य प्रदेश के तौर पर की गई पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।