मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपी काबू, आरोपियों से 9 ग्राम 05 मिलीग्राम स्मैक बरामद

झज्जर 09 अपैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार झज्जर पुलिस की टीम द्वारा दो आरोपियों को मादक पदार्थ स्मैक के साथ थाना शहर झज्जर के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि नारकोटिक सैल झज्जर की एक टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुशील व प्रमाल निवासी तलाव मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जो कुछ समय बाद रेवाडी से नवाबी रोड होते हुए अपने गांव तलाव में जाएंगे ।इस गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक सैल में तैनात उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने नवाबी रोड (सिलानी से झज्जर पुराना रोड)के पास पहुंची तो मिली सूचना के अनुसार सिलानी की तरफ से एक वेगनार गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने मादक पदार्थ होने के संदेश पर काबू किया। जिसमें उपरोक्त दोनो व्यक्ति सवार थे। जिन्हें शक की बिनाह पर काबू करके मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकडे गए उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 9 ग्राम 05 मिलीग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकडे गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकडे गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।