मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की संकल्प रैली को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
भिवानी, 8 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 11 अप्रैल को होने वाली विजय संकल्प रैली के सफल आयोजन को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन भिवानी-रोहतक रोड़ स्थित एक निजी रेस्टेरेंट व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यरूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, जिला महामंत्री शिवकुमार पराशर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि विजय संकल्प रैली भिवानी की राजनीति में नया आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने उपस्थित प्रकोष्ठ के कार्यकत्र्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दें तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों से भी अवगत करवाएं। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली को लेकर शहर का व्यापारी उत्साहित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रैली में व्यापारियों की अहम भुमिका होगी और भारी संख्या में लोगों को रैली में लेकर आएंगे। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, भिवानी विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र जींदल, दिनेश अत्री, मीनू यादव, भाजपा सह मीडिया प्रभारी व भिवानी विधानसभा मीडिया प्रमुख सोनू सैनी, जिला आईटी प्रमुख शिवराज बागड़ी, संदीप भुत, अमित महता, भीष्मदेव गुप्ता, कुलजीत सिंह व राजेन्द्र जांगड़ा को जिला सहसंयोजक, संजीव कौशिक को मीडिया प्रमुख, नरेश नागपाल, गोपाल कुम्हारीवाला, मोहन मृगु, राजेश चांगिया, अजय गोयल, पवन राणीसतीया, अंशुल लोहिया, विपिन वर्मा, अखिल मित्तल, शशि अंचल, रिषभ सिंगल, ललित गोयल, संतोष अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुनील सर्राफ, विकास चौधरी, विकास अग्रवाल, प्रवीन नारंग आदि उपस्थित रहे।