एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की दो अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ चार आरोपी काबू, 66 पेटी देसी शराब बरामद
बादली 06 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस के द्वारा नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नाकोटिक सेल की दो अलग-अलग टीमों द्वारा दो अलग-अलग स्थान से गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए चार आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि एंटीनार्कोटिक सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अमित निवासी उत्तर प्रदेश अपनी बैलोरो गाड़ी में अवैध शराब भरकर बादली से खेडी जट की तरफ जाएगा जिस सूचना पर पुलिस की टीम ने बादली बाईपास खेड़ी जट रोड पर नाकाबंदी करके एक बैलेरो गाड़ी को काबू किया। जिसको चेक करने पर उसमें अवैध देशी शराब की 34 पेटी बरामद हुई जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिनकी पहचान अमित निवासी इमलीगढ़ महम व विशाल निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई
वही एंटी नारकोटिक की दूसरी टीम में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बादली बाईपास बुपनिया मोड के नजदीक से एक बैलेरो गाड़ी में अवैध शराब की 32 पेटियो के साथ दो आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए दो आरोपियों की पहचान रोहित व मोहित निवासी बादली के तौर पर की गई। अलग-अलग मामलों में पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।