रविवार 07 अप्रैल को रोहतक में होगा राज्य स्तरीय सोनी समाज मिलन समारोह :——–

05 मार्च रोहतक लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
7035860000 Jaipallamba908@gmail.com
महाराजा अजमीढ सुनार जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में 7 अप्रैल रविवार को रोहतक के स्थानीय नूर गार्डन में राज्य स्तरीय सोनी समाज मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सुप्रसिद्ध वैद्य सत्यप्रकाश आर्य एवम् सुरेन्द्र वर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस मिलन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट समाजसेवी, अनेकों सुनार विभूतियों को महाराजा श्री अजमीढ जी रत्न से नवाजा जाएगा। इस मिलन समारोह को लेकर जींद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, रेवाड़ी, सिरसा आदि अन्य जिलों समेत हरियाणा प्रदेश के स्वर्णकार समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुरेन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 अप्रैल को जींद में निमन्त्रण देने पहुंचे सभी महानुभावों का फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने बताया कि महाराजा अजमीढ सुनार जन सेवा संस्थान रोहतक के तत्वावधान में 7 अप्रैल को प्रातः 10 बजे नूर समारोह को लेकर सोनी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने रामराये- जींद एवं नारनौंद में बैठक कर 7 अप्रैल को प्रातः 10 बजे राज्य स्तरीय सोनी समाज मिलन समारोह को लेकर नूर गार्डन रोहतक चलो का नारा दिया है और समस्त सुनार समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है। रोहतक स्थित दिल्ली बाईपास सैक्टर एक की पुलिया न0 2 के सामने नूर गार्डन में होने वाले इस समारोह के प्रति जिला जींद एवं नारनौंद समेत जिला हिसार के सुनारों में जबरदस्त उत्साह है। वैदिक सनातन नववर्ष के उपलक्ष्य में यह राज्य स्तरीय सोनी समाज मिलन समारोह वैद्य सत्यप्रकाश आर्य के सौजन्य से महाराजा अजमीढ सुनार जनसेवा संस्थान रोहतक के तत्वावधान में आयोजित होगा। मीडिया से बातचीत करते लोक सम्पर्क विभाग के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने कहा कि यह समारोह सोनी समाज के सदस्यों को एक स्थान पर लाकर अपने विचारों, अनुभवों एवं उत्कृष्टता को सांझा करने का अवसर प्रदान करेगा। इस मिलन समारोह में सोनी समाज के लोगों की भागीदारी से आपस में समाज की एकता,समन्वयता,मेलमिलाप एवं भाईचारे की भावना प्रबल होगी और समाज की प्रगति के लिए राजनीति में भागीदारी व अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंनें कहा कि हरियाणा में सोनी समाज की डेढ़ प्रतिशत से अधिक आबादी है। यह मिलन समारोह समाज के सभी बन्धुओं के लिए सोनी समाज कल्याण के दृष्टिकोण से भी बड़ा कारगर साबित होगा। इस बैठक में सोनी समाज नारनौंद के प्रधान एवं पूर्व एमसी सुरेश उर्फ पप्पू ,पवन माजरा,बलजीत व हरिओम बुडा़ना, सुभाष व सुरेश भैणी अमीरपुर, विरेन्द्र कुमार सिसाय, अंकित, मोहित, श्रवण व राजेश, राधेश्याम सोनी ने भी विशेष तौर से भाग लिया। महाराजा अजमीढ सुनार जन सेवा संस्थान रोहतक के प्रधान सुरेन्द्रपाल,महासचिव सुरेन्द्र वर्मा, उपप्रधान राजकुमार वर्मा एवं सह-सचिव राजेश वर्मा ने संस्था के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि यह सोनी समाज के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित एक अग्रणी गैर-राजनैतिक सामाजिक संस्था है। यह संस्था कैलेण्डर वर्ष में दो बार चिन्तन मनन एवं मिलन समारोह अथवा परिचय सम्मेलन आयोजित करवाती है और समाज हित में कार्यों के साथ आपसी प्रेम एवं सहयोग में विश्वास रखती है। समय-समय पर स्वास्थ्य कैम्पों के अलावा यह संस्था सोनी समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रयासरत रहती है। इस बैठक के माध्यम से मैढ क्षत्रीय स्वर्णकार धर्मशाला समिति रामराये जींद के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा ने विभिन्न राजनैतिक दलों एवं हरियाणा सरकार से मांग की है कि सुनार समाज के लिए हरियाणा में 2024 के विधानसभा के चुनाव में दो सीटें देना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंनें सोनी समाज के हितों के लिए मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में स्वर्णकला बोर्ड या आयोग का गठन करने,स्वर्णकार समाज के लोगों को शस्त्र लाईसेंस के लिए आवेदन करने पर आसान प्राप्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने,केन्द्र की तर्ज पर क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने एवं पंचायती राज संस्थाओं-शहरी स्थानीय निकायों से लेकर लोकसभा ऊपर तक सभी क्षेत्रों में सोनी समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी देने की सरकार से मांग की गई ताकि सुनार समाज समेत समस्त पिछडा़ वर्ग के लोगों एवं बच्चों को नौकरियों एवं दाखिलों में भी लाभ मिल सके।
इस बैठक में सोनी समाज के उत्थान एवं हितों बारे विशेष रूप से मंथन किया गया और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।