• शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने के मामले में दो आरोपी काबू

झज्जर 04 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंगबाजी करते हुए दो आरोपियों को काबू किया। थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी व शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना के एरिया से शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते हुए दो आरोपियों को काबू किया। उन्होंने बताया कि थाने में तैनात मुख्य सिपाही अनूप कुमार की टीम द्वारा गश्त गस्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सब्जी मंडी के पास शराब पीकर हुड़दंग बाजी कर रहा हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश निवासी शहर झज्जर के तौर पर की गई।
वहीं थाना की दूसरी टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। थाना मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम ने रेवाड़ी रोड के नजदीक से शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलीम निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश हाल शहीदी पार्क शहर झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।