मादक पदार्थ चरस के साथ एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 04 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए बेरी की टीम द्वारा एक आरोपी को मादक पदार्थ चरस के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए बेरी प्रभारी निरीक्षक जोगिंदर ने बताया कि सीआईए बेरी की एक टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि विजय उर्फ़ चिंटू निवासी शंकर गार्डन लाइनपार बहादुरगढ़ मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है।वह सराय औरंगाबाद रोड पटेल नगर मोड़ के नजदीक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। जिस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए बेरी में तैनात सहायक उप निरीक्षक कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सराय औरंगाबाद रोड पटेल नगर बहादुरगढ़ मोड़ के पास पहुंची तो सर्विस स्टेशन के सामने एक लड़का दिखाई दिया। जिसे सीआईए की टीम ने मौके पर काबू करके मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ। जिसका पॉलिथीन सहित वजन करने पर 263 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।