अवैध शराब के साथ एक आरोपी काबू, देसी शराब की 10 बोतल बरामद
झज्जर 04 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ काबू करने में सफलता हासिल की। थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक मंजीत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना की एक टीम द्वारा एक व्यक्ति को गांव सुर्खपुर के एरिया से अवैध शराब के साथ काबू किया गया । उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा नशीले पदार्थो एवं शराब के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों पर अंकुश लगाने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को थाना के एरिया से अवैध शराब ले जाते हुए काबू किया गया। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम सूर्खपुर रोड बीबीसी भट्टा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को एक व्यक्ति गांव सुर्खपुर की तरफ आता हुआ दिखाई दिया।जो सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति मुड़कर वापस तेज कदमों से चलने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। उपरोक्त व्यक्ति की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध शराब देशी की 10 बोतल बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामवीर निवासी सूर्खपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना दुजाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।