मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबू,चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़ 04 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि धीरज निवासी आसौदा ने शिकायत देते हुए बताया कि 23 फरवरी 2024 को मैं अपने किसी निजी काम से बहादुरगढ़ सरकारी अस्पताल के पास गया हुआ था और मैंने अपनी मोटरसाइकिल को सरकारी अस्पताल के पास खड़ी कर दी थी । कुछ समय के पश्चात जब मैंने आकर अपनी मोटरसाइकिल को देखा तो वहां पर नहीं मिली । जिसको कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया । शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वंछित दोषियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पुलिया नंबर दो बहादुरगढ़ से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित निवासी खरखोदा जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी सुधा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।