सहायक पुलिस आयुक्त ने ली यातायात कर्मचारियों की मीटिंग और दिए आवश्यक दिशा निर्देश

झज्जर 04 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

वीरवार को पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने यातायात थाना शहर झज्जर के कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यातायात बल पुलिस का एक विशेष अंग है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं कि वह यातायात को सुगम बनाए रखें जिसके लिए प्रत्येक कर्मचारी को अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करते हुए मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देनी चाहिए और साथ ही सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर अपना शिकंजा कसा जा रहा है। ताकि कोई व्यक्ति ऐसी गाड़ियों में किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। पुलिस सहायक आयुक्त द्वारा सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से करने बारे हिदायत दी गई और हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के अधिक से अधिक चालान करने व यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर भी अपना शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं। क्योंकि यातायात नियमों की पालन करवाना यातायात पुलिस की अहम ड्यूटी है इसलिए इन बातों पर विशेष ध्यान रखें की ड्यूटी के दौरान किसी के साथ गलत व्यवहार न करे। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और यातायात व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।