19 साल पहले पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने काआरोपी गिरफ्तार – – – – –

बहादुरगढ़ झज्जर 31 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस पार्टी पर 2005 में जानलेवा हमला करने के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लूटपाट करने के मामले में जब पुलिस पार्टी आरोपी गोपाल व युद्धवीर को पकड़ने के लिए गई तो आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किए गए और आरोपी मौके से भाग गए जिनका पुलिस पार्टियों द्वारा पीछा किया गया तो आरोपियों ने पुलिस अधिकारी पर जान से मारने की नियत से सीधा फायर कर दिया और गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायर किए गए जिसमें एक आरोपी युद्धवीर घायल हो गया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसको पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी परंतु आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। जिसे माननीय अदालत द्वारा 10 जनवरी 2006 को उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था। जिस पर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ द्वारा संज्ञान लिया गया और उपरोक्त आरोपी को पकड़ने की जिम्मेवारी अलग-अलग टीमों को सौंपी गई। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सदर थाना बहादुरगढ़ व सीआईए वन बहादुरगढ़ संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपी की पहचान गोपाल निवासी हलालपुर जिला सोनीपत के तौर पर की गई प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने रसोई गांव सोनीपत के पास एक होटल को किराए पर ले रखा था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ मे तैनात सहायक उप निरीक्षक राजू की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।