*सभी वर्गों की मतदान में भागीदारी मजबूत लोकतंत्र की कुंजी: जिला निर्वाचन अधिकारी*
*- स्वीप अभियान के तहत थर्ड जेंडर के मतदाताओं को किया मतदान के प्रति जागरूक*
*- समाज के सभी वर्गों में चलाया जा रहा मतदान जागरूकता अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी*

*झज्जर, 28 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान तेज गति से चल रहा है और समाज के हर वर्ग को जागरूकता अभियान में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए थर्ड जेंडर के मतदाताओं में जागरूता अभियान चलाया गया व उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के साथ ही 18 वर्ष पूरी कर चुके थर्ड जेंडर के सदस्यों को अपना वोट बनवाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वीप अभियान एडीसी सलोनी शर्मा की अगुवाई में जिलेभर में चलाया जा रहा है। झज्जर जिला के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए बड़े स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। एक अप्रैल 2924 तक 18 वर्ष पूरी कर रहे युवाओं की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं व खेल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, समाज के सभी वर्गों की मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी करने के उद्देश्य से महिला, पुरुषों व थर्ड जेंडर समुदायों को स्वीप अभियान के तहत जागरूक करते हुए उन्हें अधिक से अधिक मतदान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया जा रहा है। स्वीप अभियान को समर्थन करते हुए थर्ड जेंडर समुदाय द्वारा अन्य समुदायों को भी मतदान में भागीदारी करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया गया।