- चुनाव खर्च को लेखा-जोखा रखने के लिए नियुक्त किए अधिकारी
भिवानी, 26 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने आम लोकसभा चुनाव-2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी करवाने के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हंै। सभी अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार खर्चा मानिर्टिंग सेल का ऑल ऑवर इंचार्ज हुडा का एस्टेट आफिसर विजया मलिक की ड्यूटी लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरवाल ने जिला स्तर खर्चा मानिरिंगग सेल के लिए डीईटीसी-जीएसटी अमिता तंवर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। खर्चा मानिर्टिंग सेल के लिए विधानसभा स्तर पर सहायक खर्चा पर्यवेक्षक लोहारू विधानसभा के लिए अकाउंट आफिसर अनिल कुमार महता, भिवानी के लिए अकाउंट आफिसर मनोज कुमार, तोशाम के लिए अकाउंट आफिसर सुनील कुमार और बवानीखेड़ा विधानसभा के लिए अकाउंट आफिसर शिव कुमार बिश्रोई को नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा स्तर पर अकाउंटिंग टीम यानि खातों का लेखा-जोख देखने वाली टीम के लिए भी अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्तियां की है। लोहारू विधानसभा के लिए एसओ राजेश व लिपिक दीपक की लेखा-जोखा के लिए नियुक्त किया है। भिवानी विधानसभा के लिए जसविंद्र सिंह व लिपिक अमित हिटलर, तोशाम के लिए एसओ कपिल व लिपिक कंवल सिंह तथा बवानीखेड़ा विधानसभा के लिए दलशेर व लिपिक संदीप कुमार को चुनाव में उम्मीदवारों के खर्च का लेखा-जोखा देखने के लिए नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसओ संदीप कुमार व लेखाकार रोशन लाल को रिजर्व में रखा गया है ताकि समय पडऩे पर ड्यूटी लगाई जा सकें।