: सांपों की तस्करी के केस में जमानत के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को उत्तर प्रदेश (UP) पुलिस शनिवार को गुरुग्राम कोर्ट लेकर पहुंची। यहां एल्विश यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में गुरुग्राम की सेक्टर 53 थाना पुलिस भी पहुंची। जहां कोर्ट ने एल्विश की कस्टडी गुरुग्राम पुलिस को सौंप दी।

हरियाणा में रेवाड़ी जिले के इंडस्ट्रीयल एरिया धारूहेड़ा स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली लाइफ लॉन्ग कंपनी में बॉयलर का डस्ट कलक्टर फटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। दो लोगों ने शनिवार सुबह रोहतक PGIMS में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें बिहार के जिला सारन में गांव चैनपुर निवासी सल्लू (22) और नार्थ ईस्ट के सबोली में नंदनगरी मंडोली निवासी दयाशंकर (42) शामिल है। ये दोनों एक सप्ताह से पीजीआई में भर्ती थे। इस हादसे के हताहत कुछ अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।