सेवा दिवस पर 3 हजार टीम पहुंची 3 लाख परिवारों के बीच
: भाजपाईयों ने 6 हजार लोगों से साधा सम्पर्क,मॉस्क,सेनटाईजर किए वितरित
: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ कोरोना से बचाव की अपील लेकर पहुंचे बादली विस क्षेत्र
: सामुहिक रूप से हुक्का न पीने,ताश न खेलने व घरों में ही रहने की अपील की
: कोरोना काल में हुए अनाथ बच्चों की केन्द्र व राज्य सरकार की घोषणा की सराहना की
: मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा मना रही है सेवा दिवस
एंकर रीड़ झज्जर,हरियाणा
केन्द्र की मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने की खुशी में भाजपा ने रविवार
का दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
अनुसार भाजपा के तीन हजार कार्यकर्ताओं की टीम जिसमें 15 हजार कार्यकर्ता
मुख्य रूप से शामिल रहे,ने रविवार को हरियाणा में 3 लााख परिवारों से
सम्पर्क साधा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी पार्टी
कार्यकर्ताओं के साथ हलका बादली के गांवों में घर-घर जाकर
मॉस्क,सेनेटाइजर वितरित किए और एक अपील भी लोगों के बीच रखी। जिसमें कहा
गया कि कोरोना की इस महामारी में लोग सामुहिक रूप से ताश खेलने,हुक्का
पीने से परहेज करे और जब तक जरूरी न हो तब तक वह अपने घरों से बाहर न
निकले। इस दौरान ओमप्रकाश धनखड़ ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना
काल में अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेवारी उठाकर उन्हें राहत प्रदान करने की
घोषणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों का यह फैसला सराहनीय
कदम है। उन्होंने इस दौरान कहा कि रविवार को पूरे हरियाणा में ही
भाजपाईयों द्वारा मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने की खुशी में आज का दिन
सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की इस मुहिम
का हिस्सा विधायक,मंत्री और सांसद भी बने है। रविवार को भाजपा
कार्यकर्ताओं की तीन हजार टीमों ने प्रदेशभर में 6 हजार लोगों से सम्पर्क
साधकर उनके बीच पहुंच मॉस्क व सेनेटाइजर वितरित किए है और एक अपील भी
जारी कर उन्हें कोरोना से सचेत रहने की बात भी कही है। भाजपा
कार्यकर्ताओं ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने व वैक्सीन लगाने की भी
अपील की है।
बाइट:ओमप्रकाश धनखड़,प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरियाणा

सेवा दिवस पर 3 हजार टीम पहुंची 3 लाख परिवारों के बीच
: भाजपाईयों ने 6 हजार लोगों से साधा सम्पर्क,मॉस्क,सेनटाईजर किए वितरित
: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ कोरोना से बचाव की अपील लेकर पहुंचे बादली विस क्षेत्र
: सामुहिक रूप से हुक्का न पीने,ताश न खेलने व घरों में ही रहने की अपील की
: कोरोना काल में हुए अनाथ बच्चों की केन्द्र व राज्य सरकार की घोषणा की सराहना की
: मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा मना रही है सेवा दिवस
झज्जर,हरियाणा
—————-
केन्द्र की मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने की खुशी में भाजपा ने रविवार
का दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
अनुसार भाजपा के तीन हजार कार्यकर्ताओं की टीम जिसमें 15 हजार कार्यकर्ता
मुख्य रूप से शामिल रहे,ने रविवार को हरियाणा में 3 लााख परिवारों से
सम्पर्क साधा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी पार्टी
कार्यकर्ताओं के साथ हलका बादली के गांवों में घर-घर जाकर
मॉस्क,सेनेटाइजर वितरित किए और एक अपील भी लोगों के बीच रखी। जिसमें कहा
गया कि कोरोना की इस महामारी में लोग सामुहिक रूप से ताश खेलने,हुक्का
पीने से परहेज करे और जब तक जरूरी न हो तब तक वह अपने घरों से बाहर न
निकले। इस दौरान ओमप्रकाश धनखड़ ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना
काल में अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेवारी उठाकर उन्हें राहत प्रदान करने की
घोषणा की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों का यह फैसला सराहनीय
कदम है। उन्होंने इस दौरान कहा कि रविवार को पूरे हरियाणा में ही
भाजपाईयों द्वारा मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने की खुशी में आज का दिन
सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की इस मुहिम
का हिस्सा विधायक,मंत्री और सांसद भी बने है।भाजपा
कार्यकर्ताओं की तीन हजार टीमों ने प्रदेशभर में 6 हजार लोगों से सम्पर्क
साधकर उनके बीच पहुंच मॉस्क व सेनेटाइजर वितरित किए है और एक अपील भी
जारी कर उन्हें कोरोना से सचेत रहने की बात भी कही है। भाजपा
कार्यकर्ताओं ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने व वैक्सीन लगाने की भी
अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =