कोरोनाकाल में मौत का ग्रास बने स्वास्थ्यकर्मियों को दी श्रद्धाजंलि
: झज्जर के नागरिक अस्पताल में एनएच कर्मियों ने रखा मौन
: सरकार से की लंबित मांगें जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग
कहा: कोरोना काल में एनएचएम कर्मियों ने किया है बेहतर काम
झज्जर,हरियाणा
—————
कोरोना काल की दूसरी लहर में जाने व अनजाने साथियों के खोने पर झज्जर के
नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मियों ने एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन
किया। इस श्रद्धांजलि सभा में एभी एनएचएम कर्मियों ने दो मिनट का मौन
धारण कर उन्हें अपनी श्रद्धाजंंलि दी और परमपिता परमात्मा से दिवंगत
आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना भी की। इस दौरान
एनएचएम कर्मचारी संदीप जांगड़ा ने बताया कि कोरोना काल की दूसरी लहर बड़ी
ही भयावह थी। इस लहर में हमारे कई साथी और उनके परिवार के सदस्य मौत के
आगोश में समा गए। कई ऐसे भी कर्मचारी थे,जिन्हांने फ्रंट वारियर्स के रूप
में भी कोरोना लहर में काम करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसलिए
हम सभी ने एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर उन पुण्य आत्मा को अपने
श्रद्धासुमन अर्पित किए है। जांगड़ा का यह भी कहना था कि उन्होंने उनके
अलावा अन्य उन लोगों को भी श्रद्धाजुंलि अर्पित की है जोकि परिवार के लिए
सहारा थे। साथ ही जांगड़ा ने एक बार फिर से सरकार से मांग की कि सरकार
समझे कि एनएचएम कर्मियों ने फं्रट वारियर्स के रूप में अपनी सेवा आमजन की
जिंदगी को बचाने में दी है। वेतन कम होते हुए भी स्वास्थ्य कर्मियों ने
अपना पूरा समय आमजन की जिंदगी को बचाने में लगाया। इसलिए वह सरकार से
मांग करते है कि सरकार उनकी लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =