किसान आंदोलन-2 का 39वां दिन हिसार में आज शहीद समागम, कल शंभू बॉर्डर पर मनेगा शहीदी दिवस पहलवान बजरंग पूनिया पहुंचेंगे।
शाहाबाद : भाजपा नेता संदीप गर्ग के घर ED की छापेमारी, कई घंटों से जांच जारी; कुछ दिन पहले ही BJP में हुए हैं शामिल।
ED Raids at Sandeep Gargs House स्टॉलवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग के शाहाबाद घर पर ईडी का छापा पड़ा है। चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस की सीनियर अस्सिटेंट सरोज कुमारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उनके साथ 7-8 अधिकारी भी संदीप गर्ग के निवास में जांच के लिए मौजूद है। टीम की छापेमारी के बाद से ही संदीप गर्ग के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।
एक्शन में ईडी : हाल ही में भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी संदीप गर्ग के निवास पर ईडी की दस्तक।
शाहाबाद मारकंडा :
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए स्टॉलवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग के निवास पर वीरवार दोपहर ईडी जांच के लिए पहुंची। खबर लिखे जाने तक यह जांच जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस की सीनियर अस्सिटेंट सरोज कुमारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में सरोज कुमारी के साथ 7-8 अधिकारी भी संदीप गर्ग के निवास में जांच के लिए मौजूद है।
अम्बाला :-
: पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के घर पहुंच रहे हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ।
: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार होगी दोनों की मुलाकात ।