मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति 25 अप्रैल तक नाम दर्ज करवाने हेतु कर सकता है आवेदन : उपायुक्त
हिसार, 21 मार्च।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा की जा चुकी है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने हेतु 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकता है।
उपायुक्त ने मतदाताओं से आह्वान किया कि सभी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच कर लें। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो वह 25 अप्रैल 2024 तक वोटर हेल्पलाइन एप या https://voterportal.eci.gov.in/ के माध्यम से या अपने से संबंधित बीएलओ के माध्यम से फार्म नंबर-6 भरकर नया वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है।