आमजन की शिकायतों के समाधान का प्रभावी तरीका है
सी-विजिल एप : जिला निर्वाचन अधिकारी
एप के माध्यम से अब तक मिली 5 शिकायतें
हिसार, 21 मार्च।
लोकसभा आम चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए सी-विजिल एप आमजन की शिकायतों के समाधान का प्रभावी तरीका है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सी-विजिल एप की व्यापक निगरानी हेतु लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एप के माध्यम से अब तक जिले में 5 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 2 शिकायत सही मिली, जिनका निर्धारित समय में समाधान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दे सकता है। इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का भी विकल्प है। कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित ‘सी-विजिल’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।
हिसार पुलिस
21. मार्च .2024
*मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद।*
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी अग्रोहा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक रमेश ने बताया कि बस स्टैंड पुलिस चौकी में 20 मार्च 2024 को रावलवास खुर्द निवासी करतार सिंह ने बस स्टैंड हिसार से उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार हो हिसार आया था और उसे बस स्टैंड पर खड़ी कर हांसी गया। जब वह वापस आया तो उसे वहा मोटरसाइकिल नही मिली। चौकी में दो गई शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले भी लड़ाई झगड़े और चोरी के अभियोग अंकित है जिनमे इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो अभी जमानत पर है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
हिसार पुलिस
21 मार्च .2024
*अवैध पिस्तौल सहित एक व्यक्ति काबू।*
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गांव नंगथला से एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है।
उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड गांव नंगथला मौजूद थी कि उसी समय गांव नंगथला की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो सामने खड़ी पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा। जिसे पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा उसने अपना नाम नंगथला निवासी योगेश बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उपरोक्त योगेश के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .32 बोर बरामद हुआ। बरामद अवैध पिस्तौल को कब्जा पुलिस लेकर उक्त योगेश के खिलाफ थाना अग्रोहा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया।
हिसार पुलिस
21.03.2024
*हत्या प्रयास मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते थाना एचटीएम पुलिस ने ढाणी किशनदत्त निवासी शुभम उर्फ काकू पर जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में एक और आरोपी भगत सिंह नगर हिसार निवासी मुकेश रोहिल्ला को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद रफीक ने बताया कि 12 क्वार्टर पुलिस थाना में ढाणी किशनदत्त निवासी शुभम उर्फ काकू ने शिकायत दी कि वह 13 जनवरी, शनिवार की रात में करीब 10 बजे अपने दोस्त सचिन को गली नंबर-18 में छोड़कर अपने घर की तरफ जा रहा था। जब 12 क्वार्टर श्मशान घाट के पास पहुंचा तो वहां एक गाड़ी पहले से खड़ी थी। उसमें 3 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक सुनील उर्फ हनुमान बाहर आकर खड़ा हुआ था। उसने मुझे रोका और अपशब्द बोलने लगा। गाड़ी में बैठा मुकेश उसकी मोबाइल में वीडियो बनाने लगा था। जब उनका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की। शोर सुनकर दोस्त बबलू व अरूण आए और बचाव किया। तभी गाड़ी से नरेंद्र नागर नीचे उतरा और डिक्की में रखे बैग से रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की नियत से फायर करने शुरू कर दिए थे। एक गोली उसके पेट में लगने से वह नीचे गिर गया था। इसके बाद दोस्तों ने संभाला और सिविल अस्पताल लेकर गए थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना एचटीएम हिसार में हत्या प्रयास, मारपीट करने व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित किया गया। आरोपी मुकेश रोहिल्ला वारदात में शामिल था और वारदात की वीडियो बना रहा था। पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में पहले दो आरोपियों सुनील उर्फ हनुमान और नरेंद्र उर्फ नागर को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग पिस्तौल, 31 जिंदा कारतूस और 2 चले हुए कारतूस बरामद किए थे। आरोपी मुकेश रोहिल्ला को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
हिसार पुलिस
*ग्रीन पार्क जिंदल चोक से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने ग्रीन पार्क जिंदल चोक से चोरी मोटरसाइकिल मामले में आरोपी गांव न्याना निवासी अभिषेक उर्फ पुरली को गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुख्य सिपाही जगदीप ने बताया कि आरोपी ने ग्रीन पार्क जिंदल चोक से 4 दिसंबर 2023 को मोटरसाइकिल चुराई थी। चोरी शुदा मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। जिसके बारे में थाना अर्बन एस्टेट में धक्का बस्ती निवासी करण सिंह ने 4 दिसंबर 2023 को मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार हो किसी काम से जिंदल चोक के पास आया था और मोटरसाइकिल ग्रीन पार्क जिंदल चौक के पास खड़ी की थी। जिसे वह से किसी नाम पता न मालूम व्यक्ति ने चुराई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग अंकित कर आरोपी अभिषेक उर्फ पुरली को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के मामले में अदालत से जमानत पर है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।