बेहतर ढंग से कोरोना की पहली व दूसरी लहर से मजबूती से लड़े, तीसरी लहर की संभावना पर भी सजग है प्रशासन: डीसी
– कोरोना रिकवरी रेट सुधार
– जिला में भविष्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य जारी
झज्जर, 03 जून
कोरोना महामारी की पहली व दूसरी लहर में झज्जर जिला प्रशासन गंभीरता से लड़ा हैं और सभी लोगों के सहयोग की बदौलत ही हम इसे काबू पाने में सफल रहे हैं। यह बात डीसी जितेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध भविष्य के लिए भी किये जा रहे हैं।
डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है और किसी भी तरह की तीसरी संभावित लहर की संभावना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क एवं सजग है। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए भी जिला प्रशासन हर स्तर पर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने जनहित में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मामले अप्रैल माह में आये और जरूरत अनुसार पूरे स्वास्थ्य सुरक्षात्मक ढंग से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जिला में कोरोना संक्रमित केस की संख्या अब सीमित हो गई है और दिनों दिन रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में ऑक्सीजन की आपूर्ति जरूरत अनुसार हो रही है। अब भविष्य में भी किसी रूप से भी ऑक्सीजन के कारण कोई परेशानी न हो इसके लिए झज्जर नागरिक अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट व बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही सीएसआर के तहत भी ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित हैं। डीसी ने बताया कि मरीजों के लिए जिला में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर और सिलेंडर भी मौजूद हैं। कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जिला में विशेष रूप से फोकस है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर अलग-अलग जगह से शेड्यूल तय किए जाते हैं और इनके अनुसार ही टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार गांव में विलेज आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। डीसी ने कहा कि तीसरी संभावित लहर बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने के अनुमान के बाद जिला में बच्चों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाने पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा कि जिला में हाउसहोल्ड का सर्वे भी किया गया है।
—————————–
श्री जितेंद्र कुमार, डीसी झज्जर।
—————————-
हेल्पलाइन के माध्यम से कोरोना संबंधित शिकायतों का हो रहा है निरंतर समाधान : रविंद्र कुमार
– हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों पर है पूरी नजर
बेरी (झज्जर), 03 जून।
कोरोना रोकथाम के लिए झज्जर जिला प्रशासन पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनसेवा की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है जिसपर हेल्पलाइन नंबर 1950 से दिन रात जनसमस्याओं की सुनवाई सजगता से की जा रही है। वहीं हेल्थ हेल्पलाइन के लिए दस नंबर की सेवाएं दिनरात कार्य कर रही हैं।
डीसी जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार हेल्थ हेल्पलाइन व प्रशासनिक हेल्पलाइन पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही हैं और शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को समय अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समाधान सुनिश्चित करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि झज्जर जिला में कोरोना से संबंधित शिकायतों के समाधान व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के मद्देनजर हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है। होम आइसोलेशन के मरीजों को स्वास्थ्य सुरक्षा किट देने के साथ ही दिन रात हेल्थ हेल्पलाइन के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीज पर नजर रखी जा रही है। आपदा के समय आमजन के सही मार्गदर्शन के लिए झज्जर जिला प्रशासन की ओर से जिला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है और हेल्पलाइन के रूप में 1950 पर 24 घंटे सेवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय परिसर में जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित प्रशासन की ओर से हेल्थ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जिनके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी निरंतर दिन रात ली जा सकती है।
दिनरात जनसेवा को समर्पित हैं हेल्पलाइन :
झज्जर जिला प्रशासन की ओर से जारी कोरोना वायरस से तथा ब्लैक फंगस रोग से बचाव की जानकारी हेतु हेल्थ हेल्पलाइन 01251-297193, 297393, 298416, 298417, 298418, 298419, 297416, 297417, 297418, 297419 दिनरात जिला वासियों की सेवा को समर्पित हो समाधान सुनिश्चित कर रहा है। प्रशासन की ओर से 1950 हेल्पलाइन पर किसी भी प्रकार की कोरोना से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के लिए कंट्रोल रूम में स्थापित किया गया है जिस पर आने वाली शिकायतों का पूरा रिकॉर्ड अपडेट रखा जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए काउंसलिंग करने सहित अन्य संबंधित जानकारी हेल्पलाइन व हेल्थ हेल्पलाइन पर सांझा की जा रही हैं जिनकी पूरी मोनिटरिंग एचसीएस अधिकारी डा.मंगल तंवर द्वारा की जा रही है। होम आइसोलेशन के मरीजों को रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से तैयार की गई स्वास्थ्य किट सीएचसी लेवल से संबंधित टीमों द्वारा दिए जाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।
——————
हेल्पलाइन नंबर 1950 पर समस्याएं सुनते कर्मचारी। (03 हेल्पलाइन)
——————
कोरोना से बचाव: रिकवरी रेट में हुआ सुधार: डीसी
– रिकवरी रेट हुआ 97 प्रतिशत
– गुरुवार को 63 मरीज ठीक हुए और महज 23 नए कोरोना संक्रमित केस आए
झज्जर, 03 जून।
झज्जर जिला में कोरोना रोकथाम की दिशा में व्यापक सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात दे लोग ठीक हो रहे हैं और नए केस भी अब कम आ रहे हैं। जिला मेें रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 97 फीसदी पर पहुंच गया है। डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए जिला के शहरी, ग्रामीण व ईंट भ_ïों पर स्वास्थ्य जांच टीम ने पहुंचकर सुखद स्वस्थ माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। साथ ही वैक्सिनेशन प्रक्रिया पर भी विशेष फोकस प्रशासन की ओर से दिया गया है।
गुरूवार तक 280 कोरोना एक्टिव केस :
डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में अभी तक कुल 18 हजार 585 मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे जिनमें से 18 हजार 25 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को 63 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं जबकि 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। डीसी ने बताया कि 244 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। कुल कोरोना एक्टिव केस अब झज्जर जिला में 280 रह गए हैं।
——————
घर बैठे ठीक करवा सकेंगे बिजली रीडिंग संबंधी त्रुटियां: इजि. संदीप जैन
-ऑनलाइन माध्यम से मीटर रीडिंग संबंधी शिकायतों का निपटारा
झज्जर, 3 जून।
वैश्विक कोरोना संक्रमण काल में उपभोक्ता घर बैठे अपने बिजली मीटर की रीडिंग संबंधी त्रुटियों को ऑनलाइन माध्यम से ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा बिजली वितरण निगम (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) द्वारा ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा प्रदान की गई है। अब उपभोक्ताओं को अपने मीटर की बिजली रीडिंग को ठीक करवाने के लिए बिजली कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। रीडिंग गलत होने की स्थिति में उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से विभाग की वेबसाइट पर सही मीटर रीडिंग अपलोड करके बिल ठीक करवा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए निगम के अधीक्षण अभियंता इजि. संदीप जैन ने बताया कि यह सुविधा घरेलू, गैर-घरेलू और एलटी औद्योगिक श्रेणियों (अधिकतम 20 किलोवाट तक लोड) वाले उपभोक्ताओं के लिए है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता निगम की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.यूएचबीवीएनएल.ओआरजी.इन पर जाकर ट्रस्ट रीडिंग की सुविधा का उपयोग कर पाएंगे। इस सुविधा के उपयोग बारे पूरी जानकारी निगमों की वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उन्होंने आगे बताया कि यह सुविधा गत वर्ष, 2020 में मई के महीने से जारी है और हजारों उपभोक्ता इसका उपयोग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन होने की वजह से सामाजिक दूरी को बनाए रखना बहुत जरूरी है इसलिए उपभोक्ता घर से ही ट्रस्ट रीडिंग सुविधा का उपयोग कर अपने बिलों को वास्तविक रीडिंग के अनुसार ठीक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सरल व सुलभ रूप में बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
—————————
इजि. संदीप जैन, अधीक्षण अभियंता झज्जर।
————————–
डीएलएसए द्वारा एडीआर सैंटर में टीकाकरण का कैंप का हुआ आयोजन
झज्जर, 03 जून।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा स्वास्थ्य विभाग व एलडीएम कार्यालय के सहयोग से एडीआर सेंटर में कोविड के विरुद्ध टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया । इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की सचिव अंकिता शर्मा ने बताया कि इस टीकाकरण कैंप का आयोजन 18 से 44 वर्ष व 45 वर्ष से ज्यादा आयु के बैंक कर्मचारियों व अन्य आमजनों के लिए किया गया । इस कैंप में 18 से 44 वर्ष के 200 लोगों को व 45 वर्ष से ऊपर की आयु के 10 लोगों को टीका लगाया गया। इस कैंप में टीकाकरण नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव मलिक व पंजाब नैशनल बैंक से एलडीएम मनीष कुमार भी मौजूद रहे। सचिव अंकिता शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री राजन गुप्ता, न्यायधीश पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशानुसार टीकाकरण कैंप का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के अतिरिक्त लोगों को टीके फायदे के विषय में भी समझाया गया। टीकाकरण कैंप में सरिता, ज्योति स्टाफ नर्स, आरती नर्सिंग स्टूडेंट व सोनम, अलकेष सक्षम युवा द्वारा टीके लगाए गए व विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसके अतिरिक्त डालसा सचिव अंकिता शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर विभिन्न गांवों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स व सक्षम युवा की मदद से कोरोना महामारी व टीकाकरण के विषय में लोगों को जागरूक कर रहा है तथा मास्क भी वितरित कर रहा है
कैप्शन: एडीआर सेंटर में आयोजित टीकाकरण कैंप में टीका लगवाते कर्मचारी व डीएलएसए सचिव अंकिता शर्मा भी रही मौजूद।
(03 डीएलएसए झज्जर)
————————-
सूखा राशन वितरित करवाने के लिए मांगे आवेदन
झज्जर, 03 जून।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते निदेशक खाद्य एवं पूर्ति विभाग हरियाणा द्वारा निर्देश दिए गए है कि सर्वोच्च न्यायालय भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेशों अनुसार माईग्रेंट लेबर अथवा वर्कर को ओएमएसएस(डी) स्कीम के तहत सूखा राशन उपलब्ध करवाने हेतु जिला मेंं कार्यरत एनजीओ से निविदाएं आमंत्रित करके उक्त कार्य को करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि जिला झज्जर मेंं कार्यरत एनजीओ जो उक्त कार्य करने का इच्छुक है व जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में संपर्क कर सकते है।