शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

*1* लगातार दूसरे दिन दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में 1.34 लाख नए केस हुए दर्ज, 2887 की मौतें
*2* मोदी सरकार का बड़ा फैसला, टीईटी योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि आजीवन की गई.
*3* बिना परीक्षा 12वीं के रिजल्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी CBS-ICSE से इंटरनल असेसमेंट की जानकारी
*4* अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा टीकाकरण पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला.
*5* एलोपैथी विवाद: डीएमए ने बाबा रामदेव के खिलाफ दायर किया केस, हाईकोर्ट ने जारी किया समन
*6* ड्रग कंट्रोलर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा- फैबीफ्लू की जमाखोरी का दोषी है गौतम गंभीर फाउंडेशन
*7* तंजानिया में भारत के हाई कमिश्‍नर संजीव कोहली को सर्बिया में भारत का राजदूत नियुक्‍त किया गया है। वह जल्‍द ही अपना पदभार संभालेंगे : विदेश मंत्रालय
*8* बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा- दिल्ली की मृत्यु दर देश में सबसे अधिक 2.9% है और दूसरे नंबर पर पंजाब है जबकि राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.3% है। क्या कारण है कि दिल्ली में इतनी मौतें हुई हैं और कौन इसके लिए जिम्मेदार है?
*9* गहलोत सरकार में क्यों इतनी खलबली , कहीं सचिन पायलट खेमे का तो नहीं इसमें हाथ,राजस्थान में फिर सामने आई कांग्रेस की कलह,डोटासरा और धारीवाल कैबिनेट मीटिंग में भिड़े,सीएम गहलोत की मौजूदगी में बढ़ी तनातनी
*10* बागी नेताओं पर मायावती का एक्शन, BSP से निकाले गए लालजी वर्मा और रामअचल राजभर
*11* पंजाब में आप को झटका, कैप्टन की टीम हुई मजबूत, तीन विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
*12* रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों में उछाल
*13* गठबंधन में विरोध का बिगुल! : बिहार में नेताओं की बयानबाजी ने बढ़ाया सियासी पारा, भाजपा-जदयू आमने-सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 8 =