रोहतक में 22 मार्च सुनी जाएंगी झज्जर जिले के उपभोक्ताओं की समस्याएं*
झज्जर, 21 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा जिला झज्जर के उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर शुक्रवार 22 मार्च को रोहतक स्थित मुख्य अभियंता राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रैंस हॉल में प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निवारण मंच की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जोनल सी.जी.आर.एफ. रोहतक करेंगे। जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रूपए से अधिक और 3 लाख तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने यह जानकारी यहां दी।