दुर्घटना में काल का ग्रास बने स्पेशल पुलिस फोर्स के जवान सुभाषचंद के परिवारजनों को पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन ने सौंपा 50 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट

झज्जर 21 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस कार्यालय में मृतक स्पेशल फोर्स का जवान सुभाष चंद्र के परिजनों को 50 लाख रुपए का डी.डी. पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन ने सौंपा

दुर्घटना में काल का ग्रास बने हरियाणा पुलिस में तैनात स्पेशल पुलिस फोर्स का जवान सुभाषचंद निवासी जहादपुर जिला झज्जर की मौत होने पर मृतक के आश्रित परिजनों को पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा 50 लाख रूपये का बैंक ड्राफ्ट सौंपा गया। वीरवार को लघुसचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस कार्यालय में मृतक स्पेशल फोर्स का जवान सुभाष चंद्र के परिजनों को 50 लाख रुपए का डी.डी. पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर कल्याण शाखा निरीक्षक सुनीता, एचडीएफसी बैंक झज्जर शाखा के प्रबंधक अरुण मित्तल व अन्य मौजूद रहे। हरियाणा पुलिस अधिनियम के तहत उपरोक्त डी.डी. डीजीपी हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर के दिशा निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों एवम अधिकारियों की जोखिम भरी ड्यूटी व पुलिस बल में तैनात प्रत्येक कर्मचारी के वेलफ़ेयर के मद्देनजर एचडीएफसी बैंक में खुलवाये गए सैलरी अकाउन्ट के नियमों के तहत बीमा राशि के रूप में सौंपा गया है। गौरतलब है कि 28 जुलाई 2023 को हुई एक दुर्घटना में यातायात पुलिस झज्जर में तैनात स्पेशल फोर्स के जवान सुभाषचंद की मृत्यु हो गई थी।