शहीद भाजपा नेता राकेश पंडित की हत्या की निंदा –चंदेल
=======================
जम्मू 3 जून / हिंदूवादी नेता राजू चंदेल ने आज जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलवामा के त्राल से भाजपा नेता राकेश पंडित कि आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या किया जाना आतंकवादियों की हताशा बताते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से हमारी भारतीय फौजियों वह जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से आतंकवादियों का जम्मू कश्मीर से पूरी तरह से सफाया किया जा रहा है इससे बौखलाए आतंकवादियों ने आज ही हत्याकांड को अंजाम दिया है श्री चंदेल ने कहा कि हिंदुस्तान में जितने भी देश भक्त भाजपा कार्यकर्ता हैं वह इन चीजों से कतई भी घबराने वाले नहीं हैं श्री चंदेल ने भारतीय आर्मी में जम्मू-कश्मीर पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द इन हत्यारे आतंकवादियों को ढूंढ कर सूअर की मौत मारे तभी अमर शहीद राकेश पंडित जी की आत्मा को शांति मिलेगी श्री चंदेल ने उन्हें दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान सीजफायर का लगातार उल्लंघन करता रहा है आज सीजफायर की आड़ में पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके कश्मीर में जो आतंकी कैंपों का सीजफायर की आड़ में जमावड़ा कर रहा है उस पर पुनः सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है