फरीदाबाद। 18 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। मीडिया से बातचीत करते हुए फरीदाबाद लोकसभा के रिटर्निंग ऑफिसर विक्रम यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी। टीम गठित कर दी गई है, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जायेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को हिदायत भी है कि वह धार्मिक, जातिगत या समाज में द्वेष फैलाने वाले बयान बाजी ना करें। फरीदाबाद लोकसभा में 23 लाख से ज्यादा मतदाता है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो उसके लिए भी एक्टिविटी आयोजित की जा रही है।