*सवेरा स्कूल के विद्यार्थियों ने स्पेशल ओलंपिक भारत प्रतियोगिता में लिया भाग

*झज्जर, 13 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा संचालित सवेरा स्कूल के बच्चों ने 12 मार्च को स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता दौलताबाद स्टेडियम गुरुग्राम में आयोजित की गई। सवेरा स्कूल के बच्चों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए। प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न इवेंट्स में दो किलोमीटर में अंकित ने गोल्ड मेडल रवि ने सिल्वर मेडल, 10 किलोमीटर में दीपक ने सिल्वर मेडल एवं 5 किलोमीटर में जतिन ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर हरियाणा राज्य में जिला झज्जर का नाम रोशन किया। सवेरा स्कूल के अध्यापकों द्वारा इन बच्चों के साथ की गई मेहनत का यह परिणाम रहा। स्कूल के खेल इंचार्ज मिस नविता और अजीत सिंह ने बताया कि इन बच्चों में कुछ बच्चे ऐसे हैं जो कुछ टाइम पहले तक साइकिल पकड़ना भी नहीं जानते थे आज इन बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए मेडल प्राप्त किए हैं जो इन बच्चों के शारीरिक मानसिक सामाजिक विकास को दर्शाता है। जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती सुरेखा हुड्डा, प्रोग्राम अधिकारी रितू धनखड़ और सवेरा स्कूल के प्रिंसिपल लवकेश जी ने सभी खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।