*पीएम सूरज पोर्टल वंचित समुदायों का जीवन करेगा रोशन*
*- सरकारी सभी ऋण योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरु*
*- पीएम सूरज पोर्टल के लॉन्चिंग कार्यक्रम का लघु सचिवालय के सभागार में हुआ लाइव प्रसारण*
*- विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों संग डीसी व एडीसी ने लाइव सुना पीएम श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन *
*झज्जर, 13 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

वंचित समुदायों के उत्थान के लिए आरंभ किए गए पीएम-सूरज पोर्टल के लॉन्च कार्यक्रम का जिला सभागार में वर्चुअल माध्यम से प्रसारण किया गया। सूरज पोर्टल के लॉन्चिंग कार्यक्रम को डीसी कैप्टन शक्ति सिंह व एडीसी सलोनी शर्मा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के संग पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को ऑनलाइन सुना। डीसी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में एफएसडीसी, एनबीसीएफडीसी सहित अन्य सरकारी विभाग द्वारा अनेक ऋण सुविधाएं दी जा रहीं हैं जिनका लाभ लेकर लोग स्वरोजगार हासिल कर जीवन को आसान बना रहे हैं। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट, आयुष्मान कार्ड व पीपीई किट देकर सम्मानित किया।
डीसी ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विकास के लिए अनेक योजनाएं प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं और इनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन को इन ऋण योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार सुनिश्चित करना चाहिए। डीसी ने कहा कि जिला में सैंकड़ों लोग करोड़ों रुपये के लोन लेकर अपने जीवन में उजाला करने के साथ ही दूसरों को रोजगार दिया है। डीसी ने कहा कि पीएम सूरज पोर्टल केंद्र सरकार की एक अच्छी पहल है जिसके द्वारा एक ही वेबसाइट पर विभिन्न विभागों की ऋण सुविधाओं को हासिल कर सकेंगे। कार्यक्रम में एडीसी सलोनी शर्मा, एसई पब्लिक हेल्थ अमित श्योकंद, जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव के अलावा विभिन्न कल्याण निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
*पढ़े-लिखे अन्य लोगों को करें जागरूक*
डीसी ने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं को समाज में अपने आसपास अन्य लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने चाहिए। जो लोग पढऩे लिखने में असमर्थ हैं उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है और प्रशासन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित कर रहा है।
*ऋण लेकर शुरू किया काम और बदल गई जिंदगी*
जिला सभागार में विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर कामयाबी की इबादत दिखने वाली महिलाएं भी मौजूद थी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें सरकार की सहायता से ऋण लेकर स्वयं सहायता समूह बनाकर कार्य किया और आज उनका जीवन आत्मनिर्भर बन गया है और समाज में सम्मान के साथ जीवन यापन कर रही हैं।
*ऋण लेकर शुरू करें काम, बाजार तक पहुंचाएं उत्पाद*
डीसी ने कहा कि सरकारी द्वारा अनेक ब्याज मुक्त ऋण सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऋण लेकर लोग छोटे स्तर पर व्यापार शुरू कर सकते हैं और अपने उत्पाद को मार्केट में ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि मार्केट तक उत्पाद लाना आज के तकनीकी समय में ज्यादा मुश्किल कार्य नहीं है।
इस अवसर पर एक्सईएन अश्वनी श्योराण, जतिन भल्ला, बिजेंद्र श्योराण, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।