हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
नाम की घोषणा के बाद मनोहर लाल खट्टर का ट्वीट
करनाल लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर मैं आदरणीय प्रधानमंत्री narendramodi जी व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष JPNadda जी का आभार प्रकट करता हूँ।
मोदी जी के नेतृत्व में देश में 400 सीटें जीतकर 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री रहते हरियाणा के हर नागरिक ने मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं, मेरी माताओं-बहनों-बेटियों समेत सभी नागरिकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।
मुझे पूरा विश्वास है कि करनाल लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में भी आप मुझे वही प्यार और स्नेह देंगे जैसा आपने मुझे करनाल विधानसभा के विधायक के रूप में दिया था।