: झज्जर शहर के व्यापारियों ने लिया सर्व समिति से फैसला–
:नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी जी को पत्र द्वारा निवेदन किया जाएगा।
: झज्जर व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे ओपन नालों को न बनाकर अंडरग्राउंड पाइप को ही खुलवाया जाए
झज्जर 12 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
:झज्जर शहर के नेताजी सुभाष चौक से अंबेडकर चौक के सभी व्यापारियों ने मिलकर फैसला लिया है कि नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे ओपन नालों को न बनाकर अंडरग्राउंड पाइप को ही खुलवाया जाए। नाले बनने से सुंदरता के साथ, छोटे मेंन बाजार की चौड़ाई और ज्यादा कम होगी!
नाले गंदगी से भरे रहेंगे। मच्छर भी रहेंगे और बदबू के कारण दुकान पर बैठना भोजन करना भी मुश्किल हो जाएगा।
आज पत्र द्वारा सभी व्यापारियों के हस्ताक्षर करवा कर नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी जी को पत्र द्वारा निवेदन किया जाएगा।
सभी व्यापारियों ने यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी हालत में नाले नहीं बनने दिए जाएंगे, चाहे हम सभी व्यापारियों को एकत्रित होकर विरोध क्यों न करना पड़े ।
पिछले बहुत दिनों से नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक की स्थिति बहुत ही दयनीय चल रही है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस चौक पर सुबह से शाम तक नालियों के पानी से भरा हुआ रहता है। जिसके कारण शहर के बाजार के व्यापार वर्ग ही नहीं बल्कि आने जाने वाले सभी राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन अंडरग्राउंड नाला खुलवाने में अनदेखी करेगा, तो व्यापारी मिलकर रुपए एकत्रित करके नाले को खुलवाएंगे।