*मंगलवार, 12 मार्च 2024 के मुख्य समाचार*

लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

* आंध्र प्रदेश में सीट शेयरिंग फाइनल, भाजपा को 6, TDP को 17 और JSP को 2 सीटें

* देश भर में लागू हो गया CAA, मोदी सरकार ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन

* ‘BJP गंदी राजनीति कर रही है, ये देश के खिलाफ है’, CAA लागू होने के बाद केजरीवाल ने उठाए सवाल

* ‘जो कहा सो किया’, CAA लागू होने के बाद बोली BJP- मोदी सरकार ने पूरी की एक और गारंटी

* ज्ञानवापी की तर्ज पर धार भोजशाला का होगा सर्वे, MP हाईकोर्ट ने ASI को दी इजाजत

* India Mauritius Relation: राष्ट्रपति मुर्मु ने मॉरिशस के पीएम जगुनौथ को भेंट दी RuPay कार्ड, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर दोनों देशों का जोर

* नाचते-झूमते दिखे PAK शरणार्थी, CAA लागू होने पर बजरंगबली के नारे

* दानिश कनेरिया बोले- थैंक्यू मोदी जी, अब पाकिस्तानी हिंदू खुलकर सांस ले पाएंगे

* CAA के विरोध में असम में छात्र संघों ने जलाईं कानून की कापी, विपक्ष ने की राज्यव्यापी ‘हड़ताल’ की घोषणा

* राहुल की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगी:14 साल बाद गांधी परिवार का दौरा, 47 साल तक कांग्रेस का गढ़ रहा; आधार कार्ड यहीं से लॉन्च हुआ था

* तमिलनाडु में चलेगी स्पेशल टॉय ट्रेन:मेट्टुपालयम-ऊटी और कुन्नूर-ऊटी के बीच दौड़ेगी; टूरिस्ट की बढ़ती संख्या को लेकर लिया गया फैसला

* कर्नाटक जल संकट- 240 में से 223 तहसील सूखा ग्रस्त:शिवकुमार बोले- अब किसी कीमत पर तमिलनाडु को कावेरी का पानी नहीं देंगे

* जयपुर में हथियार लेकर फरारी काट रहे थे हत्यारे, पुलिस की भनक लगते ही दीवार फांदकर भागे तो टूटे पैर

शाहजहां शेख की बढ़ी मुश्किलें, आरोपी के तीन करीबियों को CBI ने किया गिरफ्तार

* मिशन दिव्यास्त्र की सफलता पर डीआरडीओ वैज्ञानिकों को पीएम मोदी ने दी शाबाशी

* रमजान महीने का चांद दिखा, मंगलवार को पहला रोजा, PM ने दी देशवासियों को बधाई

धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए 18 मार्च से शुरू होगा सर्वे, हेल्पलाइन नंबर जारी

* Express Adda: ‘भारत ने छोड़ी इतिहास से जुड़ी झिझक’, जयशंकर बोले- मोदी-पुतिन की दोस्ती ने सुलझाईं कई मुश्किलें

* ‘एक विधायक देश के कानून से ऊपर नहीं’, दिल्ली हाईकोर्ट ने अमानतुल्ला खान की याचिका खारिज करते हुए कहा

* पीएम मोदी पहुंचे BJP मुख्यालय, उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू

* महाराष्ट्र कैबिनेट ने अयोध्या में राज्य गेस्टहाउस के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 67.14 करोड़ रुपये को मंजूरी दी

* WPL 2024 : दीप्ति शर्मा की शानदार पारी गई बेकार, गुजरात जायंट्स ने 8 रन से जीता मुकाबला

* कुश्ती ट्रायल के दौरान ड्रामा, विनेश ने मुकाबले में बाधा डालने के बाद 50 किग्रा में दर्ज की

* केंद्र सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) लागू करने की घोषणा की; धार्मिक उत्पीड़न के शिकार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता मिल सकेगी

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – अगले पांच वर्षों में देश में बुनियादी ढांचे के विकास की गति कई गुना तेज हो जाएगी

* गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के 41 गांवों में पाइप से प्राकृतिक गैस पहुंचाने और 380 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया

* भारत ने मिशन दिव्यास्त्र के अंतर्गत मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

* भारतीय नाविक विष्णु सरवनन ने स्पेन में यूरोपा कप में स्वर्ण पदक जीता

*🇮🇳 राष्ट्रीय*

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से *’मेरा पहला वोट – देश के लिए’* अभियान में भाग लेने का आह्वान किया

* नागरिकता संशोधन अधिनियम – CAA, नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता प्रदान करने का कानून है– केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

* केंद्रीय मंत्री श्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी

* दूरदर्शन नेशनल अब प्रति दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री रामलला मंदिर से भव्‍य आरती का सीधा प्रसारण करेगा

* महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के लिए एक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए राष्ट्रीय रूपरेखा प्रस्‍तुत की

*🌏 अंतरराष्ट्रीय*

कल शाम नेपाल में महसूस हुए भूंकप झटके

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस के आज होने वाले राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कल मॉरीशस पहुंचीं

* पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संघीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को 19 नामों की सिफारिश की

*🚩 राज्य समाचार*

* मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को ‘विवादित’ भोजशाला परिसर का सर्वेक्षण करने की अनुमति दी है, कहा कि एएसआई भोजशाला की ऐतिहासिकता का वैज्ञानिक और तकनीकी सर्वेक्षण करे. राजा भोज ने यहां संस्कृत अध्ययन हेतु देवी सरस्वती का मंदिर बनवाया था जिसे बाद में मुगलों ने ढहा दिया

* केंद्रीय जांच ब्यूरो ने संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमले के मामले में जियाउद्दीन मोल्ला, दीदार बख्श और फारूक अकुंजी को गिरफ्तार किया

* नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी–बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी

* उत्तरप्रदेश, गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, 5 मरे

* हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्‍टर कमल गुप्ता ने हिसार के अग्रोहा पुरातत्व स्थल पर भूमि भेदन रडार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया

* मणिपुर में लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इम्‍फाल-उखरूल हेलीकॉप्‍टर सेवा शुरू

* महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुम्‍बई तटीय मार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया

*🏀 खेल जगत*

* सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पेरिस में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में युगल ख़िताब जीता

* ओलंपिक मुक्‍केबाज़ी क्‍वालिफायर्सः भारतीय मुक्केबाज़ निशांत देव ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ग्रीस के क्रिस्टोज कराइतिस को हराया

* WPL 2024 : दीप्ति शर्मा की शानदार पारी गई बेकार, गुजरात जायंट्स ने 8 रन से जीता मुकाबला

* कुश्ती ट्रायल के दौरान ड्रामा, विनेश ने मुकाबले में बाधा डालने के बाद 50 किग्रा में दर्ज की जीत

*💰 अर्थ जगत*

* बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 617 अंक लुढ़ककर 73 हजार 503 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 161 अंक गिरकर 22,333 पर आ गया।

* पीएम मोदी आज 85 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का करेंगे अनावरण, 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी

* प्रधानमंत्री मोदी ने अग्नि-5 के परीक्षण को लेकर वैज्ञानिकों को दी बधाई

* 5000KM रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, पूरा चीन और आधा यूरोप जद में; एक साथ कई टारगेट पर निशाना लगा सकती है

* हरियाणा में PM बोले- देश बदला, कांग्रेस का चश्मा नहीं, विकास से घमंडिया गठबंधन की नींद हराम; द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 112 प्रोजेक्टों का उद्घाटन

* लागू हो गया CAA, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

* राहुल की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगी, 14 साल बाद गांधी परिवार का दौरा, 47 साल तक कांग्रेस का गढ़ रहा; आधार कार्ड यहीं से लॉन्च हुआ था

* SBI आज इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा देगा, सुप्रीम कोर्ट ने कल फटकार लगाई थी, चुनाव आयोग शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर डिटेल पब्लिश करेगा

* ‘भारत ने छोड़ी इतिहास से जुड़ी झिझक’, जयशंकर बोले- मोदी-पुतिन की दोस्ती ने सुलझाईं कई मुश्किलें

* एक्स पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी को रमजान की शुभकामनाएं। यह पवित्र महीना सभी के जीवन में खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

* दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अब 14 मार्च को होगी चयन समिति की बैठक, कानून मंत्रालय ने भेजा पत्र

* आंध्र में BJP-TDP के बीच सीट शेयरिंग फाइनल, भाजपा को 6 लोकसभा सीटें मिलीं; नायडू की पार्टी राज्य की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

* चुनावी बॉन्ड से ध्यान हटाने के लिए सीएए लागू किया गया, शरद पवार ने की केंद्र के फैसले की निंदा

* कर्नाटक जल संकट- 240 में से 223 तहसील सूखा ग्रस्त, शिवकुमार बोले- अब किसी कीमत पर तमिलनाडु को कावेरी का पानी नहीं देंगे

* गाजीपुर-50 बारातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 5 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल; बिजली मंत्री ने 3 अधिकारियों को सस्पेंड किया, 1 की सेवा समाप्त