मंगलवार को सुनी जाएंगी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं*
*झज्जर, 11 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के निवारण के लिए उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की मीटिंग दिनांक 12 मार्च मंगलवार को आयोजित होगी। जानकारी देते हुए प्रवर्तन परिमंडल झज्जर के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने बताया कि यूएचबीवीएन कार्यालय झज्जर में शिकायत निवारण फोरम की मीटिंग होगी। इस दौरान ग्यारह बजे से दोपहर 2 बजे तक समस्याओं को सुना जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अधीक्षण अभियंता (ऑप्रेशन सर्कल) करेंगे। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी की समस्याओं को मीटिंग में नहीं सुना जाएगा। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को कार्यालय में पहुंचे।