मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़ 10 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि नीरज निवासी गीझी हाल कबीर बस्ती बहादुरगढ़ मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जो कुछ समय बाद झाडोदा की तरफ से आएगा।इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक मंजीत के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने झाड़ौदा बॉर्डर बहादुरगढ़ के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।शक के बिनाह पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकडे गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकडे गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 228 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकडे गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकडे गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।