*गुरुग्राम 09 मार्च

गुरुग्राम में प्रधानमंत्री दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, रैली के कारण कई स्थानों पर बंद किए जाएंगे रास्ते

नव निर्मित द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम आ रहे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री का रोड शो होगा। ऐसे में कई स्थानों पर प्रधानमंत्री के काफिले का स्वागत भी किया जाएगा।

इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर रूट डायवर्जन किया है।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 11 मार्च को अंतरिक्ष चौक पर होने वाली रैली के दौरान सबसे अधिक भीड़ इसी चौक पर ही उमड़ेगी।

वही ऐसे में क्लोवर लीफ फ्लाईओवर का इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। यहां से आईएमटी मानेसर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा।

वही अधिकारियों ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह अत्याधिक आवश्यक होने पर ही इस क्लोवर लीफ का इस्तेमाल करें।

इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेस वे से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री के काफिले का स्वागत किया जाएगा। स्वागत स्थलों के आसपास भी भीड़ रहने के कारण द्वारका एक्सप्रेसवे से लगती सड़कों पर भी रूट डायवर्जन किया जाएगा। वहीं, भारी वाहनों का द्वारका एक्सप्रेसवे पर देर शाम तक प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान भारी वाहन चालकों को केएमपी का उपयोग करके अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।