चुनाव का पर्व देश का गर्व :-
योग्य युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें : सलोनी शर्मा—-
*- वोटर कार्ड बनवाना व कार्ड में बदलाव करना बेहद आसान, सभी बनवाएं वोटर और करें मतदान : जिला स्वीप नोडल ऑफिसर*
*- जिला स्वीप कोर कमेटी की मीटिंग में मतदाता व मतदान जागरूकता पर हुआ मंथन*
*- उच्च शिक्षण व खेल संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों का वोट बनाने पर विशेष फोकस*
*झज्जर, 08 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव का पर्व देश का गर्व होता है। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल ऑफिसर एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने उच्चे शिक्षण संस्थानों व विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत योज्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत युवाओं को वोट बनवाने व मताधिकार के उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
एडीसी ने कहा कि मतदाता सूची में योज्य युवाओं विशेषकर छात्र-छात्राओं व युवा खिलाडिय़ों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। युवाओं का वोट महत्व समझाना भी आवश्यक है। कौर कमेटी की मीटिंग के दौरान जिला नोडल अधिकारी ने कहा कि वोट बनवाना व एक स्थान दूसरे स्थान पर वोट स्थानांतरित करना, दोनों ही बेहद सरल प्रक्रियाएं हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है और एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके प्रत्येक युवक को अपना वोट बनवाते हुए वोट के अधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवतियों में यह धारणा गलत है कि शादी के बाद वोटर कार्ड बनवाएंगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष उम्र होते ही वोटर कार्ड बनवाना चाहिए। शादी होने की स्थिति में बड़ी आसानी से वोटर कार्ड में स्थान परिवर्तन व अन्य बदलाव करवाए जा सकते हैं। इस मीटिंग में उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार.एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अनिल ढुल, नेहरू युवा केंद्र से राजेंद्र कुमार शर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*वोट बनाने के लिए स्पेशल कैंप* —-
जिला नोडल ऑफिसर एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं के वोट बनाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं या अन्य व्यक्ति जिसने वोट नहीं बनवाया है आदि के वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खास तौर पर युवतियों को जागरूक किया जा रहा है कि वह वोट अवश्य बनवाएं और वोट के अधिकार का उपयोग करते हुए देश की सरकार चुनने में भागीदार बनें।
*घर बैठे मोबाइल से भी बनवा सकते हैं वोटर कार्ड*
जिला नोडल ऑफिसर एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि पात्र व्यक्ति या युवा इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट व मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के द्वारा वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप पर मतदाता पहचान पत्र में संशोधन व अन्य कार्य भी किये जा सकते हैं।