विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व कृषि मंत्री जेपी दलाल ढाकला में आज*

*झज्जर, 06 मार्च।*  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता व प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल बुधवार को झज्जर जिले के ढाकला गांव का दौरा करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष व कृषि मंत्री ढाकला गांव में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ जी के पौत्र तेजस के जन्मोत्सव (दशौटन) कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ढाकला गांव में पहुंचेगे व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।