मोबाइल फोन छीनने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल फोन बरामद

बहादुरगढ़ 27 फरवरी :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा मार पिटाई करके मोबाइल फोन छीनने के मामले में पांच आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाईनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि मनोज पुत्र धर्मबीर निवासी विकास नगर लाईनपार बहादुरगढ ने शिकायत देते हुए बताया कि 21 फरवरी 2024 को कुछ लड़के मेरे मकान के पास खंडहर मकान में शराब पी रहे थे हमने उन्हें वहां शराब पीने से मना कर दिया इसी रंजिश को लेकर उन्होंने जब हम घर जा रहे थे तो हमारा रास्ता रोक लिया और डंडो से हमें चोट मारी और हमारे मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए। की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना लाईनपार बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे पुलिस अधीक्षक के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम द्वारा पांच आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान गौरव, गिरवर,विजय, अर्जुन चारो आरोपी लाईनपार बहादुरगढ़ व रविंद्र निवासी नेहरू पार्क बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।