*सडक़ हादसों के कारणों को चिन्हित कर प्लान तैयार करें अधिकारी: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
*- ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करें, ट्रैफिक नियमों तोडऩे वालों पर सख्ती बरतना जरूरी*
*-डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने सडक़ सुरक्षा बैठक में जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश*
*-ट्रैफिक लाइट ठीक करवाने सहित स्पीड ब्रेकर बनाने व अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश*

*झज्जर, 23 फरवरी।* लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सडक़ हादसों को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीर है। उपायुक्त ने रोड सेफ्टी को लेकर आयोजित मीटिंग में संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि जिले में सडक़ हादसों को रोकने के लिए पुलिस अन्य संबंधित एजेंसियां कार्य कर रहीं हैं जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उपायुक्त ने बैठक में सडक़ सुरक्षा कमेटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कमेटी के अधिकारी जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करें। इसके अलावा ऐसे प्वाइंट्स चिन्हित करें जहां सडक़ हादसे ज्यादा होते हैं, उन कारणों को दूर किया जाए। डीसी ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सडक़ मार्गों पर ऐसे ब्लैक् स्पॉट को चिन्हित करते हुए दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए आमजन को भविष्य में सुरक्षित आवागमन सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि निर्धारित गति सीमा में वाहन ड्राईव करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने व गति सीमा, अवरोधकों और ट्रैफिक नियमों के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉारिटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजमार्ग पर जगह जगह मेडिकल इमरजेंसी हेल्पलाइन भी प्रदर्शित करें और अवैध कटों को बंद करना सुनिश्चित करे। उन्होंने जिले में सडक़ दुर्घटनाओं के संभावित क्षेत्रों, घुमावदार सडक़ तथा ब्लैक स्पॉट पर साइनेज लगाने के निर्देश दिए। जिला के मुख्य चौराहों व शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक लाइट ठीक करवाई जाए, जहां जरूरत हो वहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, अवैध कट बंद करवाएं, गलत तरीके से ट्रक चलाने वालों पर एक्शन लें, अवैध कट खोलने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाएं, जेब्रा लाइन, पीली पट्टी, नो पार्किंग बोर्ड लगवाएं, अतिक्रमण हटवाया जाए और यदि कोई नहीं मानता है तो अतिक्रमण करने वालों के सामान को जब्त करते हुए नियमानुसार चालान करते हुए कार्यवाही करें। डी सी ने डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रापर्टी एक्ट के तहत आरोपियों के विरूद्घ तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
एसपी डॉ अर्पित जैन ने बैठक में यातायात पुलिस अधिकारियों को बिना हेलमेट राइड करने वालों पर सख्ती बरतने, स्कूल बसों में सुरक्षा उपकरण चैक करने, अवैध एरिया में पार्किंग पर रोक लगाने , सिंज्नल लाइट आदि रिपेयर के निेर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है। उन्होंने कहा किया यातायात नियमों की जागरूकता से सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
बैठक में एडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ श्वेता सुहाग,एसडीएम झज्जर राकेश सैनी, डीएमसी परवेश कादियान, सचिव आरटीए गजेंद्र सिह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।