*खेल प्रतिभाओं को तलाशने व निखारने के लिए सीएम कप – 2024 अनूठी पहल : डीसी*
*- प्रथम चरण में ब्लॉक, फिर जिला, मंडल व राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं*
*- स्टेट लेवल पर विजेता टीमों को मिलेगा क्रमश: दो, डेढ़ व एक लाख रूपये के पुरस्कार*
*- कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल व हैंडबॉल के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा*
*- खिलाड़ी 26 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, 28 फरवरी से शुरु होगा सीएम कप- 2024*
*– डी सी ने खेल योजना को लेकर दी पत्रकारों को जानकारी*

*झज्जर, 23 फरवरी।*

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि खेलों में उभरती प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए खेल विभाग द्वारा सीएम कप-2024 का आयोजन किया जा रहा है। सीएम कप के अंतर्गत ब्लॉक, जिला, मंडल व राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले में ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसमें जिले के ग्रामीण व शहरी खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। सीएम कप में छह खेल शामिल किये गए हैं जिनमें कब्ड्डी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल व हैंडबॉल शामिल रहेंगे व पुरुष व महिला दोनों श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने शुक्रवार दिनांक 23 फरवरी को सीएम कप- 2024 के विषय में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को सामने लाने व निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार के खेल विभाग ने सीएम कप-2024 जैसे बेहतरीन खेल कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसके जरिये जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की पहचान होगी। डीसी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 26 फरवरी शाम 6 बजे तक खेल विभाग की वेबसाइट https://haryanasports.gov.in/cm-cup-w®wy/ पर पंजीकरण करने के लिए खुली रहेगी व 28 फरवरी से ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी तथा 9 मार्च को सीएम कप 2024 का समापन होगा। डीसी ने सीएम कप को लेकर खिलाडिय़ों को जागरूक करने के लिए खेल विभाग को कॉलेज, स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में अभियान चलाने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान डीएसओ ललिता मलिक, डीईओ राजेश खन्ना व खेल विभाग के कोच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*विजेताओं को मिलेगा लाखों का पुरस्कार: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
डीसी ने बताया कि ब्लॉक, जिला व मंडल स्तर पर जीतते हुए जो टीमें स्टेट लेवल पर जाकर अंतिम चरण में प्रथम तीन स्थान हासिल करेंगी उन्हें क्रमश: दो, डेढ़ व एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी व साथ ही प्रशस्ति पत्र भी जारी किये जाएंगे। इसके

*रजिस्ट्रेशन करना बिल्कुल सरल: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि सीएम कप – 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करना बिल्कुल आसान है। इसके लिए खेल विभाग की वेबसाइट https://haryanasports.gov.in/cm-cup-2024/ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा खेल विभाग द्वारा क्यूआर कोड जारी किया गया है जिसे स्कैन करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। सीएससी सेंटर द्वारा भी इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
*खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच, अधिक से अधिक खिलाड़ी लें हिस्सा: डीसी कैप्टन शक्ति सिंह*
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सीएम कप-2024 खिलाडिय़ों के लिए बेहतरीन मंच है। डीसी ने खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाडिय़ों से आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि सीएम कप में ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाडिय़ों व टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

*सीएम कप- 2024 में हिस्सा लेने के नियम*

खिलाड़ी की उम्र 14-23 वर्ष होनी चाहिए (एक जनवरी 2024 को आधार मानकर)

26 फरवरी शाम 6 बजे तक आवेदन का समय

28 फरवरी से शुरू होगा सीएम कप – 2024
———————