l चोली के पीछे क्या है – सीडी में क्या है- ?
सीडी में है हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में हो रहे भरती घोटाले के राज?
सीडी को लेकर आज हरियाणा असेम्बली में सीनियर मोस्ट कांग्रेस विधायक डॉक्टर रघुबीर सिंह कादियान और सीएम मनोहर लाल के बीच तीखी झड़प हुई।
कादियान ने कमीशन के डिप्टी सेक्रेटरी नागर की किसी वी आई पी की भरती किसे करना है को लेकर की सीडी का मुद्दा उठाते हुए मनोहर लाल को याद दिलाया की पिछले अधिवेशन में जब उन्होंने यह मामला उठाया तब आपने यानि मनोहर लाल ने गीता पर हाथ रख कर कहा था कि कोई भी दोषी पाया तो बख्शा नहीं जायेगा l सी डी जनाब हुडा साहिब के पास भी है।
मनोहर लाल के बिन प्रची बिन खरची नोकरी के दावे की धज्जियां उड़ाते हुए कादियान ने दहाड़ते हुए कहा कि आपने इंडियन रेलवे सर्विस के किसी सज्जन को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन और स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड का सेक्रेट्री बना दिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो नागर के खिलाफ जांच कर रहा है जिसके दफ्तर से करोड़ों रुपए की नकदी और परीक्षाओं की टेंपरेड मार्क्स सीट मिली थी l
ब्यूरो ने सीडी मामले में कुछ नहीं किया l बकौल शायर कुछ तो मजबूरियां रही होंगी यूहीं तो कोई बेवफा नहीं होता l या यो कहिए कि” मेरे कलाम से बेहतर है मेरी खामोशी न जाने कितने सवालों की आबरू रख ली – किसी ने अपना सफ़ीना डुबो कर हजारों डूबने वालो की आबरू रख ली l