दीपेंद्र हुड्डा ने अपील की है कि आप ट्रेन में मेरे साथ यात्रा करना चाहते हैं तो, आपके साथ यात्रा करके मुझे खुशी होगी।

फरवरी 19 :- लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

20 फरवरी को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने अपील की है कि आप ट्रेन में मेरे साथ यात्रा करना चाहते हैं तो, आपके साथ यात्रा करके मुझे खुशी होगी।

रोहतक लोक सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्‌डा ने कहा कि हांसी-महम-रोहतक नयी रेल लाईन का काम पूरा हुआ। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी से लेकर शिलान्यास तक और फिर इसका काम पूरा होने तक मैं लगातार इसकी फाईल का पीछा करता रहा। मेरा इस प्रोजेक्ट से गहरा लगाव रहा है। मेरी इच्छा थी कि इस नयी रेल लाइन पर रेल सेवा शुरु होने के बाद मैं ट्रेन से यात्रा करुं। इसी भावना के मद्देनजर मैंने तय किया है कि कल दिनांक *20 फरवरी दिन मंगलवार को दिन में 11:50 बजे हांसी स्टेशन* से रेल में सवार होकर *13:30 बजे रोहतक स्टेशन* पहुंचूंगा।

दीपेंद्र हुड्डा ने अपील की है कि आप ट्रेन में मेरे साथ यात्रा करना चाहते हैं तो, आपके साथ यात्रा करके मुझे खुशी होगी।

*दीपेंद्र सिंह हुड्डा*