: चंडीगढ़ से बीजेपी के मेयर मनोज सोनकर का इस्तीफ़ा आया सामने
अपने इस्तीफ़े में चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने कहा, ‘हमारी पार्टी और मैं एक लोकतांत्रिक परंपरा और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए किसी भी पद का त्याग करने के लिए तैयार हैं।
भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित सिपाही होने के नाते और विपक्ष के दुर्भावनापूर्ण अभियान को उजागर करने के लिए, मैंने चंडीगढ़ मेयर पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
चंडीगढ़ मेयर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
– सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव के बैलट पेपर तलब किये
– सुप्रीम कोर्ट चुनाव बैलट पेपर खुद देखेगा
– काउंटिंग का पूरा वीडियो भी मंगाया
– रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह भी सुप्रीम कोर्ट में आज मौजूद थे
– सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह दोषी पाए गए तो कार्रवाई होगी
CJI ने हॉर्स ट्रेडिंग पर भी चिंता जताई