जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा जनादेश देने का बना चुकी मन : विक्रम कादियान
18 फरवरी लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
-बोले कादियान: नमो-मनो की डबल इंजन सरकार सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखते हुए कर रही काम -आमजन को घर बैठे ही सभी लाभ कारी योजनाओं का मिल रहा लाभ झज्जर : केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल सरकार सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आमजन को घर बैठे ही सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी द्वारा रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखकर न केवल रेवाड़ी बल्कि आसपास क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। हरियाणा शिक्षा, खेलों के साथ-साथ अब स्वास्थ्य सेवाओं का भी हब बनने जा रहा है। पहले लोगों को उपचार के लिए दिल्ली, पीजीआई रोहतक जाना पड़ता था, समय और धन की बर्बादी होती थी। लेकिन अब लोगों को अपने घर के पास ही तमाम आधुनिक एवं उच्चस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज भी बनाएं जाएंगे। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक विस्तार होगा। यह बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद जिस तरह से लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया है। उससे प्रदेश की जनता बहुत खुश है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रशासन स्वयं उनके घर द्वार पर आकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया है। जिसके कारण आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को बड़ा जनादेश देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रहे है। पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ चुके है कि पीएम मोदी जो कहते है, वो करके दिखाते है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी रैली के दौरान जब पीएम मोदी मंच पर पहुंचे थे तो पूरा पंडाल मोदी जी को जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा था। जोकि पीएम मोदी की लोकप्रियता को ही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश विदेश में भारत का डंका बज रहा है।