सोनीपत में एंबुलेंस में पकड़ी सवा लाख की अंग्रेजी शराब*
*फर्श-खिड़कियों में बनाया था गुप्त स्थान; बिहार में करनी थी सप्लाई, 4 अरेस्ट*
सोनीपत में एम्बुलेंस में शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। शराब एम्बुलेंस के फर्श में बने गुप्त स्थान और खिड़कियों के गत्तों के अंदर छिपाकर रखी गई थी। बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत करीब सवा लाख रुपए है। पुलिस ने एम्बुलेंस में 4 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
करनाल
हरियाणा में कश्यप समाज ने मांगी राजनीतिक हिस्सदारी*
*1 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों की मांग; नहीं तो अलग पार्टी बनाकर लड़ेंगे चुनाव*
हरियाणा की जनसंख्या में 20 प्रतिशत का हिस्सा रखने वाला कश्यप समाज लोकसभा और विधानसभा चुनावों की आहट से ही राजनीतिक हुंकार भरने वाला है। लोकसभा और विधानसभा में कश्यप समाज को ज्यादा से ज्यादा टिकटों को लेकर रविवार को मॉडल टाउन स्थित कश्यप धर्मशाला में समाज के लोगों की महापंचायत बुलाई। पंचायत में प्रदेशभर के गणमान्य लोग पहुंचे।