[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शुरूआत रेवाड़ी से करेंगे पीएम मोदी : विक्रम कादियान
झज्जर :
फरवरी 15 :लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिया था वहीं हरियाणा के विकास गीता का विमोचन पीएम मोदी रेवाड़ी के भालखी माजरा में शुक्रवार को करेंगे। यह हरियाणा के लिए महान विकास पर्व है। पीएम मोदी विकास भागीरथ बनकर विकास गंगा बहाने के लिए आ रहे हैं। यह बात पीएम मोदी की विकास रैली से डिजिटल तौर पर जुड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर कस्बा बेरी स्थित स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 2013 में उन्होंने मां भारती की सेवा का संकल्प रेवाड़ी से लिया था, उसी तर्ज पर विकसित भारत बनाने की शुरूआत भी रेवाड़ी की भालखी माजरा से करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को रेवाड़ी के भालखी माजरा में एम्स की आधारशिला रखने के साथ-साथ हरियाणा को करोड़ों रुपये की विकास सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की हरियाणा कर्मस्थली रहा है। पीएम मोदी ने हरियाणा में प्रचारक के रूप में तपस्या साधना की है। इस तपस्या में सीएम मनोहर लाल उनके सहयोगी-साथी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हरियाणा को विकसित बनाने का प्रण लिया है क्योंकि हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का गेट-वे है। हरियाणा के लोगों ने डबल इंजन की सरकार की विकास परियोजनाओं का फायदा उठाना चाहिए। विक्रम कादियान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का यश व मान बढ़ा है। आज वैश्विक मंचों पर भारत की तूती बोल रही है। भगवान श्री कृष्ण ने योग का संदेश गीता के माध्यम से दुनिया को दिया था, वही पीएम मोदी ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने के लिए दुनिया को प्रेरित किया। सीएम मनोहर लाल हरियाणा की बड़ी निष्ठा व साधना से सेवा कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और प्रदेश के ढांचागत विकास में नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। विकसित भारत यात्रा से लोगों के विचारों में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 16 फरवरी को विकास पर्व के रूप में मनाने का आहवान करते हुए पीएम मोदी की भालखी माजरा रैली से डिजिटल तौर से जुड़ने का न्यौता दिया।